मेरठ, फरवरी 1 -- हस्तिनापुर। बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता का शव शुक्रवार देर रात पहुंचते ही हालात तनावपूर्ण हो गए। संभावित बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए गांव की सभी सीमाएं सील कर दीं। बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। शनिवार को जब मालीपुर गांव के कुछ लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे तो हस्तिनापुर थाना पुलिस ने उन्हें मध्य गंगनहर पुल पर ही रोक लिया। पुलिस ने नहर पर बैरिकेडिंग कर दी। कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि गांव में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मध्य गंगनहर पुल पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण अंकुश, राहुल, राजकुमार, दीपक आदि ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के...