बागेश्वर, मार्च 18 -- बागेश्वर। पुलिस ने खोए हुए 23 मोबाइल फोन को बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने खोए हुए 23 मोबाइल फोन के मोबाइल स्वामियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर उनके सुपुर्द किया है। घोड़के ने कहा कि लंबे समय से खोए मोबाइल फोन को रिकवर करने के लिए सर्विलेंस की मदद से खोजा जा रहा था। जिनको रिकवर कर सभी मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किए गए है। सभी मोबाइल फोन की लगभग कीमत तीन लाख रुपये है। मोबाइल फोन पाकर सभी लोगों ने बागेश्वर पुलिस का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.