गिरडीह, दिसम्बर 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह साइबर पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल के आधार पर शुक्रवार दोपहर चपुआडीह के विशनपुर जंगल में छापामारी की और साइबर जुर्म करते दो लोगों को पुलिस ने खदेड़कर धर दबोचा। साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने कई साक्ष्य भी बरामद किया है। पुलिस ने मोबाइल, सिमकार्ड, बैंक पासबुक आदि भी जब्त करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए दोनों साइबर अपराधी विशनपुर गांव का है। बताया जाता है कि विशनपुर जंगल में एक साथ बैठकर कई लोग साइबर जुर्म को अंजाम दे रहे थे। प्रतिबिंब पोर्टल की सूचना के आधार पर गिरिडीह साइबर पुलिस टीम विशनपुर जंगल पहुंची और पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कई अपराधी भाग निकलने में सफल रहे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों को पुलिस अपने साथ गिरिडीह साइबर थाना ले गई है। साइबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.