लोहरदगा, फरवरी 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।भाकपा (माओवादी) संगठन के कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई किस्को थाना के एसआई विजय समद और लातेहार जिले के चंदवा अंतर्गत बेतर ओपी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्रवाई न्यायालय के उस आदेश के बाद की गई। जिसमें आरोपी को 17 जनवरी को सुबह 10 बजे लोहरदगा स्थित सेशन कम स्पेशल जज के न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन रविंद्र गंझू के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर पुलिस को कुर्की जब्ती का आदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सेशन कम स्पेशल जज, लोहरदगा के आदेश पर किस्को थाना और बेतर ओपी पुलिस द्वारा आरोपी के पैतृक आवास हेसला बांझीटोली, थाना चंदवा, जिला लातेहार में प्रोक्लेमेशन (इस्तेहार) चिपकाया गया ...