चतरा, फरवरी 5 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। मयूरहंड पुलिस ने अवैध शराब भट्ठियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ढेबादौरी गांव में छापामारी की। छापामारी के दौरान अवैध शराब भट्ठी को नष्ट किया गया। इसमें करीब 150 किलो जावा महुआ को को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा अवैध शराब बनाने के कई सामान को नष्ट किया गया। छापामारी थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई शिवदोय तिर्की की अगुवाई में किया गया। इसमें मयूरहंड थाना के दर्जनों सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि अवैध कारोबारियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जायेगी। अफीम की खेती हो या फिर अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले सभी के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

हिंदी हि...