मुरादाबाद, फरवरी 1 -- चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भगतपुर पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी का सामान, नकदी और बाइक बरामद की हैं। भगतपुर क्षेत्र के डूंगरपुर एवं खबड़िया घाट में जनवरी माह में नलकूपों से स्टार्टर आदि चोरी हो गए थे,जिसके तहत अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाबू उर्फ मोहम्मद आलम निवासी ग्राम खाईखेड़ा थाना मुढ़ापांडे, भूरा निवासी मूतियापुरा थाना टांडा जनपद रामपुर तथा मोहम्मद रफी निवासी ग्राम झुरकझुंडी थाना टांडा जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचा व चार कारतूस, चोरी हुए चार ट्यूबवेल स्टार्टर, एक स्टार्टर प्लेट,...