बरेली, दिसम्बर 31 -- मीरगंज/शीशगढ़। शीशगढ़ पुलिस ने कुल्ली नदी के पास घेराबंदी कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके ऑटो से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का खुलासा किया है। एसओ हरेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस टीम ने सोमवार को कुल्ली नदी के पास घेराबंदी कर ऑटो को पकड़ा। उसमें सवार मशीर अहमद निवासी बिलासपुर बस अड्डा और मुकीम अहमद निवासी मोहल्ला तिगड़ी कस्बा शीशगढ़ को गिरफ्तार किया है। ऑटो से दो गैस सिलेंडर, इनवर्टर, 60 गिलास, 60 चम्मच, 50 कटोरी, प्लास्टिक की केन में रखा ट्रांसफार्मर का तेल बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों से थाने में पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के स्कूल में 10 अक्तूबर, पदमी के पंचायत घर और स्कूल में 29 नवंबर और शीशगढ़ में रजा मस्जिद के पास रखे ट्रांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.