बरेली, फरवरी 5 -- फतेहगंज पश्चिमी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को थाने की पुलिस ने फरार चल रहे गांव औंध के रामदुलारे के घर कुर्की को नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने न्यायालय से जारी नोटिस तामील करने के कई प्रयास किए लेकिन आरोपी आवास पर नहीं मिला। कोर्ट ने माना रामदुलारे कार्रवाई से बचने के लिए फरार है। कोर्ट ने गत दिनों कुर्की का आदेश जारी कर दिया। गुरुवार को बरेली क्राइम इंस्पेक्टर रामसेवक की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को बताया आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके घर में मौजूद चल एवं अचल संपत्ति की कुर्की कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.