फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- कमालगंज। टडौआ निवासी रामप्यारी गांव से टेम्पो से फतेहगढ़ अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। वह रेलवे तिराहे पर टेम्पो से उतर कर दूसरे टेम्पो मे बैठकर फतेहगढ़ चली गई थी । रेलवे तिहारे पर महिला होमगार्ड विनीता तिवारी ने रामप्यारी को टेम्पो से उतरते देख लिया था और बैग टेम्पो में टंगा था । महिला होमगार्ड ,टेम्पो को थाने लेकर आई और बैग को जमा करवा दिया । कुछ देर बाद राम प्यारी अपने बैग तलाश करती रेलवे तिराहे पर पहुंची । महिला होमगार्ड उन्हें थाने लेकर आई । जहां थाना प्रभारी राजीव कुमार ने महिला को बैग सौपा । इसमें नगदी के साथ सोने की चैन तथा चांदी के जेवरात थे । छूटा हुआ बैग पाकर महिला अपना जेवर रुपया पाकर खुश हो गई हंसी खुशी घर चली गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.