गुमला, अप्रैल 30 -- जारी।जारी पुलिस ने सीसी करमटोली गांव के पास अवैध रूप से बेचे जा रहे हड़िया को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही ग्राहक फरार हो गए। पुलिस ने करीब एक से दो देचकी हड़िया नष्ट की और विक्रेता को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अगली बार पकड़े जाने पर विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका लाभ उठाकर लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.