पाकुड़, जनवरी 6 -- महेशपुर। पुलिस निरीक्षक प्रयाग दास ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की। मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस निरीक्षक ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। अपराध गोष्ठी में अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का भी सख्त निर्देश दिया। साथ ही चेक पोस्ट पर लगातार गस्ती करने एवं संदिग्ध लोगों के ऊपर नजर रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने लोगों से भी अपील किया कि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े तो इसकी जानकारी पुलिस को दे। साथ ही सभी प्रभारियों को नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया। मासिक अपराध गोष्ठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.