साहिबगंज, जनवरी 6 -- साहिबगंज। साहिबगंज नगर प्रभाग पुलिस निरीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने अपराध गोष्ठी की। थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुराने मामलों का निपटारा करें. उन्होंने फरार वारंटी, कुर्की जब्ती को लेकर न्यायालय के निर्देश पर कार्यवाही करने को कहा है। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि भू माफियाओं के मनोबल मनोबल बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर हिदायत दिया है कि जमीन संबंधित मामलों में फौरन कार्रवाई करते अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना तुरंत देंगे। बैठक में मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश पांडे, जिरवाबाड़ी थाना से एसआई अजीत लकड़ा, बोरियों थाना प्रभारी रोहित कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...