बेगुसराय, मार्च 16 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बारो बाजार, गढ़हरा व आसपास के इलाके में पुलिस निगरानी के बीच होली के दिन जुमा की नमाज अदा की गई। तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद , फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह, गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी, एसआई अजीत कुमार, आनंद कुमार, मृणाल गौरव, मजिस्ट्रेट विनोद कुमार आदि क्षेत्र में मुस्तैद रहे। वार्ड पार्षद मो. दिलशाद, डीलर मो. शाकिर, मो. दानिश महबूब, मो. जफर आलम आदि ने बताया कि आम लोगों की मदद से होली का उत्सव और जुमे की नमाज दोनों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.