उज्जैन, जनवरी 4 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक अजब गजब मामला सामने आया है। 9 माह पहले किसान की 2 भैंस और एक बछड़ा चोरी होने पर किसान ने प्रशासन की बेरुखी से परेशान होकर शनिदेव से लापरवाह अधिकारियों को दंडित करने की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि उसने पुलिस को आवेदन दिया था, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन सहित प्रशासन से ढूढ़ने के लिए गुहार लगाई, प्रशासनिक सिस्टम ने भी जब फरियाद नहीं सुनी तो किसान सिस्टम से हार कर न्याय मांगने न्याय के देवता भगवान शनि देव के मंदिर में ज्ञापन सौंपकर अपनी अर्जी लगाई है। उनका कहना है कि लगातार ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं की चोरी हो रही है। सीहोर में दर्दनाक हादसा! नर्मदा में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत उज्जैन जिले के झारड़ा तहसील के ग्राम लोटिया जुनार्दा में किसान हरि सिंह की दो भैंस और एक ...