रांची, फरवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट रांची में 10 से 15 फरवरी तक होगी। इसमें अनुसंधान के साथ खेलकूद की स्पर्धाएं होंगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में इसका आगाज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में समापन होगा। प्रतियोगिता में 18 राज्यों, 2 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागियों के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की 8 टीमें भाग लेंगी। आयोजन में कुल 1228 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें 13 विषयों पर प्रतिस्पर्द्धाएं कराई जाएंगी। आयोजन में राइफल-रिवॉल्वर शूटिंग, बैंड प्रतियोगिता, वैज्ञानिक अनुसंधानक, पुलिस फोटाग्राफी, कंप्यूटर जागरुकता, पुलिस वीडियोग्राफी, एंटी सबोटेज चेक (श्वान दस्ता) आदि की प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष आईजी प्रभात कुमार व आयोजन सचिव असीम विक्रांत मिंज ने शुक्रवार...