देवरिया, मार्च 19 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। यूपी-बिहार बार्डर के मेहरौना चेकपोस्ट पर पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। साथ ही मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उधर पकड़े गए सभी आरोपियों का पुलिस अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। हालांकि प्रथम जांच में किसी पर भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज न होने की बात सामने आई है। उप निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को वाहन चेकिंग कर रही थी। बाइक सवार कागजात मांगने पर पुलिसकर्मियों से उलझ गए और मारपीट हो गई। इस मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर श्रीकलपुर निवासी उपेंद्र मिश्र पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.