गया, मार्च 19 -- पुलिस टीम पर हमला समेत कई मामलों में वांछित अपराधी प्रदीप कुमार उर्फ खोपचलिया को पुलिस ने मऊ बाजार से गिरफ्तार किया है। खोपचलिया कोंच थाना क्षेत्र के कमल बिगहा गांव का रहने वाला है। प्रदीप कोंच थाना के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि खोपचलिया के मऊ बाजार आये होने की सूचना पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस को देख भाग रहे खोपचलिया को घेर कर पकड़ा गया। 22 अक्टूबर, 2024 को कोंच थाना के खैरा गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया जा रहा था। खोपचलिया ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था। इस कांड में काफी समय से फरार खोपचलिया आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूर्व में पुलिस ने खोपचलिया के साथी को पकड़ कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.