गोंडा, फरवरी 8 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला पुलिस की टीम ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। पुलिस टीम ने गोरखपुर जोन की 31वीं अंतरजनपदीय कुश्ती-कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता में परचम लहराकर पहला स्थान हासिल किया है। टीम ने कुश्ती चैंपियनशिप अपने नाम की है। इस उपलब्धि पर एसपी विनीत जायसवाल ने टीम को सम्मानित करते हुए बधाई दी है। गोरखपुर जोन की 31वीं अंतरजनपदीय कुश्ती-कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता व कुश्ती-कलस्टर (कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग) प्रतियोगिता बस्ती में आयोजित की गई थी। पांच से सात फरवरी तक हुई प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के सभी जिलों के पुलिस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती-कलस्टर प्रतियोगिता में गोण्डा पुलिस टीम ने मेजबान जनपद बस्ती को 30 अंकों से पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप...