शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- स्वर्गीय सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग में खेले गए शुक्रवार के मुकाबले में पुलिस टाइगर ने फरीद एकेडमी को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीद एकेडमी की टीम 30 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। अनूप वर्मा ने 32 और युवराज दया ने 26 रन बनाए। पुलिस टाइगर की ओर से उपेंद्र शुक्ला ने चार विकेट लिए, जबकि कप्तान गौरव को दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टाइगर की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। रोहित ज्वाला ने 36 रन और उपेंद्र शुक्ला ने 26 रन का योगदान दिया। फरीद एकेडमी की ओर से अदनान और प्रतीक ने दो-दो विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उपेंद्र शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर अभय सिंह गुर्जर और अनुज यादव रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी मयंक कुमार ने निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.