कन्नौज, मार्च 21 -- जलालाबाद (कन्नौज), संवाददाता। गैंगस्टर मामले में जिला जेल में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके छोटे भाई नीलू यादव से जेल में मुलाकात करने को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि जेल के अंदर दोनों भाइयों से समर्थकों की मुलाकात करने की पूरी छूट थी। इसका एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस कप्तान ने सीओ सिटी कमलेश कुमार को मामले की जांच सौंपी तो सामने आया कि आठ मार्च को 30-40 समर्थकों ने नवाब सिंह और नीलू से मुलाकात की। मुलाकात बैरक में मिलाई करने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस बारे में सीओ सिटी का कहना है कि 2011 से आज तक एक ही व्यक्ति को मुलाकात कराने का टेंडर मिला है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.