सहरसा, मार्च 24 -- सत्तर कटैया। शिक्षक हत्याकांड को लेकर आमलोगों के बीच तरह-तरह की चर्चायें चल रही है। घटना को लेकर जितनी मूंह उतनी बातें हो रही है। आमलोगों को ये समझ में नहीं आ रहा है कि पड़ोसियों से छोटे से जमीन को लेकर इस तरह हत्या क्यों की गई। दबी जुबान से कुछ लोग इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं ताकि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं। पुलिस की उच्चस्तरीय जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का और किसने ये हत्या की है इसका राज खुलेगा। आमलोगों की निगाह अब पुलिस जांच पर टिकी हुई है कि घटना की सत्यता क्या है। बहरहाल बिहरा थाना पुलिस घटना के बाद एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.