मोतिहारी, जनवरी 9 -- पहाड़पुर,निज संवाददाता। थानाक्षेत्र के पश्चिमी सिसवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 नया गांव में गुरुवार की देर रात बोलेरो चोरी के अभियुक्त को पकड़ने गयी नौतन पुलिस की छापेमारी के दौरान एक अधेड़ महिला की सीढ़ी से गिरने से मौत हो गई। इस दौरान अभियुक्त अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। मृतका की पहचान योगेन्द्र महतो की पत्नी बचीया देवी (55) के रूप में हुई है। बचीया देवी पश्चिमी सिसवा पैक्स की सदस्य थी। मृतका के परिजनों ने धक्का देकर गिराने का पुलिस पर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का दूसरा पुत्र सतेंद्र महतो पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाने में एक बोलेरो चोरी मामले का वांछित था। जिसे गिरफ्तार करने के लिए नौतन पुलिस गई थी। मामले में मृतका के बड़े पुत्र अरविन्द महतो ने पहाड़पुर थाना को आवेदन देकर नौतन थाना पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.