फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। पाली पुलिस चौकी से घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर हाथ-पांव तोड़ दिए। उसे गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डबुआ थाना की पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियेां की तलाश कर रही है। घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान गांव पाली निवासी संजय के रूप में हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि शुक्रवार शाम वह किसी काम से पाली स्थित पुलिस चौकी गए थे। वहां से जब वह पाली क्रशर जोन होते हुए बाइक से घर लौट रहे थे, इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वह गिर गए और टक्कर मारने का कारण पूछा तो कार में सवार जितेन्द्र, राकेश आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.