संभल, फरवरी 2 -- थाना ऐंचौडा कंबोह क्षेत्र के गांव भवालपुर स्थित पुलिस चौकी प्रांगण में नवनिर्मित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में रविवार को मूर्ति स्थापना के उपरांत विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। साथ ही आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आचार्य धर्मेंद्र शर्मा एवं आचार्य विपिन पाराशर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। शुभ मुहूर्त में प्रातः 11 बजे श्री बालाजी हनुमान की मूर्तियों की स्थापना की गई। इस अवसर पर अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात हवन-पूजन कर मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। हवन कुंड में भक्तों ने आहुतियां देकर क्षेत्र मे...