संभल, मार्च 17 -- संभल। जनपद के कैलादेवी थाना क्षेत्र की सौंधन पुलिस चौकी पर रविवार को पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। चौकी परिसर में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और होली का आनंद लिया। उत्सव के दौरान माहौल में उल्लास का रंग देखने को मिला, लेकिन इस बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने विवाद को जन्म दे दिया। एक युवक ने हाथ में शराब की बोतल ले ली और उसे खोलकर शराब उड़ेलने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। होली उत्सव के दौरान पुलिसकर्मी जब रंग-गुलाल खेलते हुए जश्न मना रहे थे, तभी कुछ स्थानीय लोग भी चौकी पहुंच गए। ये लोग भी जश्न में शामिल हो गए और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। इसी दौरान एक युवक ने हाथ में शराब की बोतल ले ली और उसे खोलकर शराब उड़ेलने लगा। युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.