मेरठ, नवम्बर 7 -- सरधना। गुरुवार को सरधना के लोगों ने दिनभर जाम का झाम झेला। पुलिस चौकी के निकट दोपहर में भीषण जाम लग गया जिसे खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। दो घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। पुलिस ने व्यवस्था बनवाकर जाम खुलवाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें, नगर के बीच से गन्ने के ट्रकों का प्रवेश औ करनाल हाईवे पर टोल बचाने के लिए सरधना आ रहे वाहन जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक नगर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। कई-कई घंटे यहां जाम का झाम लोगों को झेलना पड़ रहा है। गुरुवार को दिनभर नगरवासियों ने जाम का झाम झेला। दोपहर में पुलिस चौकी के निकट भीषण जाम लग गया जिसे खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। कई पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और व्यवस्था बनाकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद सभी ने राहत...