गंगापार, जनवरी 31 -- फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव में सामने आए विवाहिता सीमा हत्याकांड में पुलिस को अब अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है और जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस सनसनीखेज वारदात में मृतका के परिवार या किसी करीबी रिश्तेदार की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। हालांकि जिस तरह लाश को बोरे में भरकर, ईंट डालकर कुएं में फेंका गया और फिर पहचान छिपाने के लिए ऊपर से लकड़ियां-पत्तियां रखी गईं उससे ग्रामीणों में यह चर्चा तेज है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। सीमा हत्याकांड की परतें खोलने के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें अलग- अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.