फिरोजाबाद, मई 29 -- पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी है। गैर जनपदों में भी उसकी तलाश की जा रही है। वहीं फरार बंदी के बारे में दो घंटे बाद पुलिस को पता चली थी। जब बंदियों की गिनती की जा रही थी तब उनको पता चला कि एक बंदी फरार हो गया है। थाना शिकोहाबाद से पोक्सो एक्ट में पांच मई को जेल में बंद हुआ अफरोज बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उसे जेल से न्यायालय पेशी पर लाया गया था। पेशी से लौटते समय वह पुलिस कर्मियों को चकमा न्यायालय परिसर से बुधवार को फरार हो गया था। जब दोपहर एक बजे कोर्ट से उसको लाया गया तो अन्य बंदियों के साथ रस्सी से हाथ बंधे हुए आए थे। रस्सियों को खोलने के दौरान वह चुपके से खिसक गया। जेल से 102 बंदियों को भेजा गया था। जब तरीब तीन बजे बंदियों को वापस ...