जमशेदपुर, जुलाई 5 -- शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जेएनएसी अब सरकारी संस्थानों की ओर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। कई थानों व सरकारी परिसरों में लगी ऐसे होर्डिंग्स की पहचान हुई है, जिसका राजस्व नगर निकाय को प्राप्त नहीं हो रहा है। जेएनएसी अब पुलिस विभाग को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है। उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने जानकारी दी कि जल्द ही पुलिस विभाग को पत्र भेजा जाएगा, जिसमें उन्हें निर्देश दिया जाएगा कि थानों और अन्य परिसरों में लगी सभी होर्डिंग्स को नियमित कराएं। प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। निकाय क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है। बावजूद इसके कई स्थानों पर लोगों ने अपने मन से होर्डिंग्स लगा ली हैं। बिना अनुमति व बिना शुल्क जमा होर्डिंग्स को हटाया जाएगा और दोषियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.