गोरखपुर, फरवरी 16 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के भरपही के पास दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने मारपीट कर दस हजार रुपये छीन लिए। आरोप है कि हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि वे पुलिस को 20 हजार रुपये महीना देते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। पीड़ित पक्ष ने मामले में सीओ/एएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र निवासी इंद्रावती ने सीओ को दिए तहरीर में बताया कि उनके पति अजय भरपही में ताड़ी की दुकान के पास ही ठेला लगाते हैं। 13 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझ गया था। आरोप है कि सोमवार को ताड़ी दुकानदार ने कुछ साथियों के साथ मिलकर अजय की पिटाई की और सामान लाने के लिए रखे दस हजार रुपये छीन लिए। साथ ही यह भी कहा कि वह पुलिस को बीस हजार रुपय...