मुजफ्फर नगर, जून 11 -- बुधवार को सैनी नगर की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस पर नाबलिग को पकड कर कोतवाली लाने के बाद उसको गायब करने का आरोप लगाया। दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में फरार हुए आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने उसके छोटे नाबलिग भाई को पकड लिया था। नाबलिग के गायब होने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सैनी नगर निवासी एक महिला अपने साथ चार पांच महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस से कहा कि उसका नाबलिग बेटा कहा है जिसको पुलिस ने मंगलवार से हिरासत में लिय हुआ है। बेटे को पकडने जाने के बाद रातभर कोतवाली के चक्कर काट रही है लेकिन पुलिस वालों ने उसके बारे में जानकारी नहीं दी ओर ना ही उससे मिलने दिया। बुधवार की सुबह बेटे के बारे में जानकारी ली तो पुलिस ने बताया कि उसका बेटा कोतवाली से फरार हो गया है उनको नहीं पता है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.