नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बुधवार रात एक टेंपोचालक की एक कॉल ने पुलिस के होश उड़ा दिए। आरोपी टेंपोचालक ने पहले शराब व अन्य नशे किए। इसके बाद उसने पुलिस को कॉल कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि पहलगाम में होने वाले हमले की उसे पहले से जानकारी थी। इतना सुनते ही पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए। तत्काल तकनीकि टीम व स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी की लोकेशन पता की गई। इसके बाद उसके पास पहुंचकर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी नशे के प्रभाव में पाया गया। उससे पूछताछ करने पर भी किसी तरह की कोई संदिग्ध या कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है जिससे कि पहलगाम हमले से उसके तार जोड़े जा सकें। आरोपी की पहचान शकरपुर स्थित डी-56, द्वितीय तल निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.