कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, संवाददाता । जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारीधाम में शादी करवाने आए दो पक्षों के बीच गुरुवार को मामूली विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों ने शादी से इंकार कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लेकिन समाजसेवी मनोज कुमार झुन्नू के हस्तक्षेप से मामला सुलझा और विवाह संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार शादी की तैयारियों के बीच किसी बात को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने शादी करने से मना कर दिया। जैसे ही इस घटना की सूचना समाजसेवी श्री झुन्नू को मिली, उन्होंने वगैर विलंब किए हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। झुन्नू ने कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार को भी इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। समाजसेवी के प्रयास और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.