बक्सर, फरवरी 20 -- पेज तीन के लिए ---- सफलता दोनों के अलावा अभिमन्यु व एक अज्ञात पर मुकदमा दायर सर्किट हाउस के पास से बुलेट सवार दो युवकों को पकड़ा बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में नशीली दवाओं के साथ दो धंधेबाज पकड़े गए। इनके पास से दो तरह की नशीली सूइयां भी बरामद की गई हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से शहर में नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री हो रही है। किशोर और युवा वर्ग इसकी गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रहा है। पिछले दिनों शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश ने नशीली दवाओं के धंधे के नेक्सस को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने का हुक्म दिया था। पुलिस इस दिशा में काम भी कर रही है। शुक्रवार को सर्किट हाउस के पास से बुलेट सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इनके पास से नॉर्फीन के 2-2 एमएल के 230 वायल और एविल के 10-10 एमएल के 10 वायल जब्त किए गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.