गाजीपुर, जुलाई 21 -- सादात। बहरियाबाद पुलिस ने रविवार को उकरांव गांव के पास से दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। टीम ने गहनी की ओर जाने वाली सड़क पर उकरांव के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पक्खनपुर गांव के सचिन राजभर और शम्भूपुर के आकाश यादव शामिल हैं। सचिन अमरनाथ उर्फ पप्पू राजभर का पुत्र है, जबकि आकाश राम अवतार का पुत्र है। दोनों आरोपियों पर बहरियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों का चालान भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.