सीवान, जनवरी 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सक्रिय पुलिसिंग के तहत नौतन थाना पुलिस ने टॉप-20 सूची में शामिल अपराधी दीपु यादव को गिरफ्तार किया है। दीपु यादव स्थानीय थाना क्षेत्र के किलपुर निवासाी अनिल कुमार यादव का पुत्र है। थानाकांड संख्या 261/25 में वांछित था और गिरफ्तारी के बाद इसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई जारी है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 24 जनवरी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपु यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दीपु यादव के विरुद्ध नौतन, मुफस्सिल व जीबी नगर थाने में आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.