फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- शमसाबाद, संवाददाता। पहाड़पुर बैरागर गांव में पुलिस के सामने मायके और ससुरालीजन भिड़ गए। मारपीट के बीच धक्का मुक्की हुयी। पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने पति का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। शाहजहांपुर जिले के फरीदपुर जाटव गौटिया निवासी रामऔतार ने अपनी पुत्री रिंकी की शादी 28 मई 2023 को पहाड़पुर बैरागर गांव निवासी उपदेश के साथ की थी। पति उपदेश व पत्नी रिंकी के बीच घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गयी जिस पर रिंकी ने यह सूचना अपनी मां को दी। 27 अक्तूबर को उसकी मां अपनी पुत्री की ससुराल पहुंची। बेटी रिंकी को साथ ले जाने की बात करने लगी। इसी पर पति उपदेश और उसके घर वालों से विवाद बढ़ गया। इस पर यूपी 112 को जानकारी दे दी गयी। यूपी 112 की टीम जब प...