प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार शाम दो पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने के बावजूद दोनों पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने लगे। मामले में एसआई ने दो महिलाओं सहित दोनों पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मानधाता क्षेत्र के सहिजनपुर गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी और ओमप्रकाश तिवारी में काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनो पक्ष के लोग पहुंचे और लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर यूपी-112 के पुलिसकर्मियों संग एसआई अलंकार यादव भी पहुंचे। पुलिस के शांत कराने के प्रयास के बावजूद लोग मारपीट करते रहे। एसआई अलंकार यादव ने एक पक्ष से मनोज तिवारी, अंजू तिवारी, रमाशंकर तिवारी, स्नेहा तिवारी और दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश तिवारी, शारदा तिवारी, विजय शंकर, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.