अयोध्या, सितम्बर 29 -- अयोध्या, संवाददाता। राम धाम में ई - रिक्शा यूनियन का गठन हुआ इसी के साथ पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। कृष्णानंद फाउंडेशन सेवा संस्थान के संस्थापक मुकुन्द माधव त्रिपाठी ने बताया कि गठन का उद्देश्य यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करना है। यूनियन पदाधिकारियों ने यातायात बहाल रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का वादा किया है। इसी के साथ समाज सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने में भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, आलोक सिंह ,शंभू नाथ जायसवाल, महंत राम कृष्ण दास ,सुधांशु बाजपेई और शहजाद आलम को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.