सहारनपुर, जनवरी 8 -- भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय व्यापारियों ने पुलिस की लगातार चेकिंग और एक किसान कार्यकर्ता के साथ कथित अभद्र व्यवहार से नाराज होकर गुरुवार को थाना बिहारीगढ़ पर धरना-प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले धरने के बाद सीओ बेहट वैभव पांडेय के मौके पर पहुंचने और जांच का आश्वासन देने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार जनवरी की शुरुआत से क्षेत्र व बाजार में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिनों सुंदरपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक दरोगा द्वारा किसान के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने से भाकियू (तोमर) कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इसके विरोध में संगठन ने धरने का ऐलान किया। गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता थाना बिहारीगढ़ पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौर...