मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस के प्रशिक्षु जवानों को जिला क्षयरोग विभाग की ओर से टीबी, एचआईवी और कैंसर रोग के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव भी मौजूद रहीं। पुलिस उपाधीक्षक ने जवानों से स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं उनके उद्येश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि टीबी,एचआईवी और कैंसर रोग समाज के लिए बड़ी चुनौती है। इसमें भारत के हर नागरिक को जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि समाज में ऐसी बीमारियों से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों से बचाव किया जा सके। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने जवानों को टीबी रोग के समस्त लक्षणों से परिचित कराया। सरकारी स्तर से वर्तमान में दी जा रही जांच एवं इलाज की सुविधाओं की जानकारी दी। कह...