देवरिया, फरवरी 8 -- यूपी के देवरिया में पशु तस्कर समझकर पुलिस के पीछा करने के दौरान शुक्रवार देर रात देवरिया के गौरीबाजार में हादसे के शिकार हुए स्कॉर्पियो सवार बिहार से गोरखपुर घूमने आए थे। युवक और युवती की मौत की सूचना के बाद देवरिया मेडिकल कालेज पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस पर सवाल उठाया है। हादसे में घायल युवक का इलाज चल रहा है, उससे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि अगर कोई बात नहीं थी तो वह बैरिकेडिंग तौड़कर इस तरह से भाग क्यों रहे थे। गोरखपुर जिले की पुलिस शुक्रवार देर रात सफेद रंग की स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए देवरिया जिले में प्रवेश की और वहां की गौरीबाजार पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। गौरीबाजार पुलिस रामपुर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर संबंधित वाहन की तलाश में थी। इस दौरान रामपुर चौराहे से पहले ही पेट्रोल पंप क...