मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस के नाम पर ठगी करने के मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। वह शहर के सूतापट्टी इलाके का रहने वाला है। नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर उसे दबोचा। फिलहाल, उसे नगर थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की माने तो उक्त संदिग्ध युवक पूर्व में भी बेला थाने से जेल जा चुका है। जमानत पर निकलने के बाद वह फिर से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो रहा था। इसकी शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.