बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर ओवरटेक करने को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम देने का आरोपी आत्मसमर्पण करने परसरामपुर थाने पहुंच गया। यहां उसने घटना में शामिल होने की बात कबूलते हुए अपनी गलती भी मानी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं दूसरी ओर सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि छावनी थाने में दर्ज मुकदमे के दोनों आरोपी शिवम सिंह व हिमांशु सिंह निवासी परसा थाना परसरामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बुलेट बरामद कर ली गई है। आरोपी शिवम सिंह का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत है। हिमांशु के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। बस्ती-अयोध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.