बागपत, अक्टूबर 24 -- बदरखा गांव में बुधवार की रात हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना को लेकर हिन्दू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शुक्रवार को गांव में पंचायत का ऐलान कर दिया। पुलिस ने हिन्दू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को चार दिन के अंदर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने पंचायत को स्थिगित कर दिया। उधर तनाव को देखते हुए शुक्रवार को गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। बदरखा गांव में बुधवार की रात उनके परिवार के बच्चे पटाखे छुड़ा रहे थे। एक पटाखा पड़ोस के रहने वाले मेहरुदीन के घर में चला गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया। तनाव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मौके पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। बताया कि दो घण्टे बाद पुलिस कर्म...