बुलंदशहर, जुलाई 27 -- चोला पुलिस और स्वाट टीम की 24 घंटे के अंदर 5 जुलाई को गुलावठी क्षेत्र के अविकसित कॉलोनी तेवतियापुरम में हुई डकैती में शामिल दो और बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मेरठ का एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल समेत उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अवैध असलहा, बाइक व चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चोला पुलिस व स्वाट टीम शनिवार रात गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। सिखेड़ा गेट के पास एक संदिग्ध बाइक व दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान अपने-आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अलीजान उर्फ काले कबाड़ी पुत्र यासीन पैर में गोली लगने से घायल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.