फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 11 -- फर्रुखाबाद। नेहरु रोड पर लगने वाला संडे बाजार नहीं लगने दिया गया। पुलिस की सख्ती को देखते हुए व्यापारी भी निकलकर सामने नहीं आए। कुछ दुकानदार दुकानें लगाने पहुंचे तो पुलिस ने उनको वापस भेज दिया। नेहरू रोड पर रविवार को संडे बाजार कई वर्षों से लगाया आ रहा है। बाजार में 500 से अधिक दुकानें लगती हैं। लेकिन व्यापारियों का एक गुट बाजार लगने का विरोध करते आ रहा है। जबकि अन्य गुट के नेता भी इसको बंद कराने की अंदरखाने वकालत करते रहे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन को संडे बाजार को हटवाने में और मदद मिल गई। पुलिस द्वारा बीते कई दिनों से संडे बाजार को न लगाने की अपील की जा रही थी। रविवार सुबह ही पुलिस की टीमें नेहरू रोड पर लगा दी गई। इस पर दुकानदार नेहरू रोड पर दुकानें लगाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। साप्ताहिक उद्योग व्यापार मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.