वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 30 -- यूपी के गोरखपुर के व्यस्ततम इलाके घंटाघर में शुक्रवार को दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर 9.50 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आभूषण व्यापारी के कर्मचारी से एक अज्ञात जालसाज ने पुलिसिया धौंस दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। पीपीगंज के रहने वाले व्यापारी बलिराम जायसवाल की घंटाघर में 'आरसी आर्नामेंट' नाम से आभूषणों की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे उनका कर्मचारी संजय पाल 9.50 लाख रुपये नकद लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान मुंबई क्लॉथ हाउस (कालीबाड़ी मंदिर के पास) पहुंचते ही पुलिस की वर्दी की पैंट और जैकेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पीपीगंज में महिला की हत्या से सनसनी, निर्वस्त्र कर फें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.