संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित छितही गांव में सोमवार को बिजली विभाग अभियान चलाएगा। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में डोर टू डोर स्मार्ट मीटर लगेगा। विद्युत चोरी सघन चेकिंग होगी। उक्त जानकारी अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में छितही गांव में विद्युत चेकिंग अभियान आदि कार्यक्रम में विवाद हो चुका है। जिसके चलते इस बार भी विवाद, मारपीट की घटना से इनकार नही किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महुली पुलिस को प्रर्थना पत्र देकर पूर्व मामले को अवगत कराते हुए सोमवार को छितही में स्मार्ट मीटर स्थापना के साथ चेकिंग में पुलिस फोर्स की मांग की गई है। अवर अभियंता ने थाना प्रभारी को पत्र भेजकर कहा है कि ग्राम छितही में सोमवार को विद्युत चेकिंग, कॉम्बिंग अभियान एवं स्मार्...