आगरा, फरवरी 20 -- आगरा। राम नगर की पुलिया शाहगंज का एक शादी वाला परिवार क्षेत्र के कुछ युवकों से डरा हुआ है। आरोप है कि लगुन सगाई में आए रिश्तेदारों से मोटर साइकिल टकराने के विरोध में हमला कर दिया। दूसरे दिन भी घर में घुसकर मारपीट की। लोगों भी भीड़ लगने पर पथराव भी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सामान्य रिपोर्ट दर्ज की। दो आरोपियों का शांति भंग में चालन कर दिया। आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमका रहे है। पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस की मौजूदगी में गुरूवार को बरात को निकाला गया। सौरभ निवासी 12 फुटा वाली गली राम नगर की पुलिया एक जूता कारखाना संचालक है। 16 फरवरी को उसके चाचा सागर की लगुन सगाई थी। घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ था। तभी मोहल्ले का कुलदीप बाइक लेकर आया। वह पूर्व पार्षद के परिवार से है। उसकी बाइक से एक रिश्तेदार को टक्कर...